अनंत सिंह की रिहाई कब होगी, जेल से बाहर आते ही पहले कहां जाएंगे; जानिए पूरा अपडेट

अनंत सिंह की रिहाई कब होगी, जेल से बाहर आते ही पहले कहां जाएंगे; जानिए पूरा अपडेट


Anant Singh Release: पटना हाई कोर्ट द्वारा एके-47 समेत दो मामलों में बरी किए जाने के बाद बिहार के मोकामा से पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। अनंत सिंह के समर्थकों में उनकी रिहाई को लेकर खासा उत्साह है। पटना से लेकर मोकामा तक उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। बरी किए जाने के बाद जल्द ही वे जेल से बाहर आएंगे। बताया जा रहा है कि पटना में न रुककर वे सीधे बाढ़ के लदमा स्थित अपने घर जाएंगे और फिर वहां से मोकामा पहुंचकर अपने समर्थकों से मिलेंगे।

पटना हाई कोर्ट ने दो आपराधिक मामलों में सजा काट रहे अनंत सिंह को दोष मुक्त करने का फैसला बुधवार को सुनाया। हालांकि, जेल प्रशासन को अभी तक कोर्ट से रिलीज ऑर्डर नहीं मिला है। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश होने के चलते कोई भी काम नहीं हो सका। ऐसे में उनके 16 अगस्त शुक्रवार को ही जेल से रिहा होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह शुक्रवार को सुबह के समय ही बेऊर जेल से बाहर आ जाएंगे।

अनंत सिंह को जिन्होंने फंसाया, वही… कांग्रेस ने नीतीश को याद दिलाई पुरानी बातें

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत सिंह के जेल से निकलते ही समर्थकों द्वार उनका स्वागत किया जाएगा। यहां से सीधे उनके बाढ़ स्थित पैतृक आवास जाने का कार्यक्रम है। लदमा गांव में वे अपनी कुलदेवी का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वहां से मोकामा जाकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार अनंत सिंह का फिलहाल पटना में रुककर राजनीतिक मुलाकातों का कोई प्लान नहीं है। बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अभी मोकामा से विधायक हैं। उनके जेडीयू में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बाहुबली नेता की रिहाई से मोकामा समेत आसपास की सीटों पर प्रभाव पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *